आपको पता होना चाहिए अच्छा नींद एक इंसान के जीवन में बहुत ही जरूरी चीज होता हैं। अगर आप सही से और सही मात्रा में नींद लेते हैं तो यह आपको सरीर को अंदर से अच्छा महसूस कराता है और साथ ही साथ आपके शरीर को और आपके दिमाग को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।
बहुत ऐसे इंसान हैं दिन को सोने में किसी भी प्रकार का परेशानी नहीं होता है, उन्हें जब भी नींद आता है वह सो जाते हैं। पर आज के टाइम में हममे से बहुत ऐसे लोग हैं जिनको नींद का समस्या आ रहा है। किसी को नींद नहीं आती तो कोई रात भर नहीं सो पाता है। इस लिए वो लोग जल्दी नींद आने के उपाय ढूंढ़ते हैं।
अगर हम सही से नींद नहीं लेते हैं तो यह हमारे शरीर के विभिन्न अंग में समस्या का सृष्टि करता है। इससे नींद ना लेने से हमारे याद रखने की क्षमता में कमी आती है, साथ ही साथ यह हमारे मूड को चेंज करता है इमोशनली इफेक्ट करता है, हमारे याद रखने का क्षमता को मकता है, और साथ ही साथ यह हमारे बायोलॉजिकल फंक्शन को गलत तरीके से इफेक्ट करता है।
नीचे मैंने 10 जल्दी नींद आने के उपाय बताए हैं जो कि आपको जल्द से जल्द सोने में मदद करेगा।
1 . ताप मात्रा कम करें
आपका शरीर का ताप मात्रा समय-समय पर बदलता रहता है। जब आप सोते हैं तो आपका शरीर का ताप मात्रा कम होता है और जब आप उठती हैं तो आपका शरीर का ताप मात्रा ज्यादा रहता है। [सन्दर्भ]
आप जिस रूम में सोते हैं अगर उस रूम का तापमान ज्यादा होता है तो आपको सोने में परेशानियां हो सकती है। आपको कभी भी सोने में परेशानी हो तो अपने बेडरूम का तापमान थोड़ा कम कर दे। अगर आप अपना रूम का टेंपरेचर 15.6 डिग्री सेंटीग्रेड से 19.4 डिग्री सेंटीग्रेड के अंदर रखते हैं तो इससे आपका मदद हो सकता है।
हर किसी के लिए यह अलग अलग हो सकता है, लेकिन आप देखिए कि आपके लिए कौन सा तापमान सही रहता है।
2. सोने से पहले नहाना

अगर आप सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाते है तो आपका शरीर का तापमान कम होने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं। जब आपके शरीर का तापमान कम होता है तो यह आपके दिमाग को संकेत भेजता है कि अभी आपका सोने का वक्त है।
एक समीक्षा में यह पाया गया है कि आप अगर सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाते हैं तो इससे आपका नींद का गुणवत्ता बढ़ता है और आपको नींद से जुड़ी बीमारी होने से बचाता है।
आपको इसके लिए ज्यादा देर तक नहाने का जरूरत नहीं है आप अगर 10 मिनट के लिए भी नाहा लेते हैं तो यह काफी होगा।
3. सुभे जल्दी नींद से जगना
आप सोच रहे होंगे कि मैं यह क्या बोल रहा हूं। आपको रात में नींद नहीं आ रही है और मैं आपको जल्दी जागने को बोल रहा हूं। पहले बार में सुनकर यह आपको अटपटा जरूर लग सकता है पर यह एक बहुत ही कारगर तकनीक है जिसके मदद से आप अपना सोने का टाइमिंग को सही कर सकते।
अगर आपको नींद नहीं आती तो सोना आपके हाथ में नहीं है, परंतु अलार्म के मदत से जल्दी सुबह उठ जाना यह तो आपके हाथ में है ना?
आप अगर समय पर सो नहीं पाते तो समय पर पठने का अभ्यास करें। अगर इस प्रक्रिया को आप लगातार 7 से 10 दिन करते हैं तो स्वाभाविक रूप से आपके दिमाग को यह संकेत जाएगा कि आप को जल्दी सोना है ताकि आप सुबह जल्दी उठ पाएंगे। और अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको रात में खुद ब खुद नींद आने लगेगा।
4. एक्सरसाइज करें
हालांकि मुझे सोने में कभी दिक्कत नहीं आती, परंतु यह मैं अपने अनुभव से बिल्कुल कह सकता हूं के जिस दिन, मैं एक्सरसाइज करता हूं उस दिन मुझे नींद बहुत ही अच्छी और बहुत गहरी आती हैं।
आप अगर एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपका अच्छी नींद के साथ साथ आपका शरीर भी स्वस्थ रहता हैं। कभी कभी हमारा शरीर में थकान होना भी हमारे अच्छा नींद का वजह बन सकता है। अगर आप एक जगह पर बैठकर काम करते हैं या फिर बेड में सोए रहते हैं तो इससे आपके सरीर में कोई भू थकन का अनुभब नहीं होता हैं।
आप अगर रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो यह आपका नींद का गुणवत्ता को बढ़ाता है और आपको जल्द से जल्द सोने में मदद करता है। [सन्दर्भ]
5 . घड़ी को ना देखें
नींद ना आने से परेशान लोग बिच रात में जब उनका नींद टूट जाता है, तब वह उठकर अपने घड़ी देखते हैं और सोचते हैं कि अब मुझे दोबारा नींद नहीं आएगा।
रात में बार बार घड़ी देखना यह बहुत ही कॉमन है अनिद्रा से परेशान लोगों में। पर यह एक बहुत बड़ा कारण बन सकता है नींद ना आने का। [सन्दर्भ]
अगर संभव होता है तो अपने घड़ी को अपने रूम से हटा दे। अगर आपको एक अलार्म का जरूरत है अपने रूम में तो आप घड़ी को चालू रखें परंतु कभी भी उसे रात में ना देखें जब आपका आधी रात में नींद टूट जाता है तब।
6. दिन में झपकियां ना ले
आप लोग में से जो लोग भी इनसोम्निया का शिकार है उन लोगों को पूरे दिन भर नींद आती रहती है क्योंकि वह रात में नहीं सो पाते हैं। इसीलिए दिन में कभी कदर छोटी सी नींद की झपकी लेने का मन करता हैं। अगर दिन भर में नींद की चकिया लेंगे तो इससे आपका रात की नींद में गलत असर पड़ सकता है।
एक समीक्षा में यह पाया गया है कि जो लोग दिन में 2 घंटे से ज्यादा झपकियाँ लेते हैं, उन लोगों को रात में नींद कम आती है और नींद का गुणवत्ता कम होता जाता हैं।
एक कॉलेज के 440 छात्र में किया गया सर्वे के मुताबिक, उन सब छात्रों का नींद का गुणवत्ता सबसे कम पाया गया जो हफ्ते में 3 से 4 बार नींद की झपकियां लेते हैं, जो 2 घंटे से ज्यादा नींद की झपकी लेते हैं, और जो लोग शाम 6:00pm से 9:00pm के बीच में नींद के झपकी लेते हैं। [सन्दर्भ]
7. ‘4-7-8’ साँस लेने का तकनीक
4-7-8 सांस लेने का तरीका बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है जिसको बनाया है डॉक्टर एंड्रयू वेल ने। ये तकनीक बहुत ही आसान है। अगर आप इस तकनीक का उपयोग करते हैं तो यह आपके दिमाग को शांत करता है, शरीर को पूरी तरीके से रिलैक्स करता है और, आपको अच्छा नींद आने में मदद करता हैं।
यह भारतीय योगा से लिया गया एक सांस का तकनीक है जो कि आपके नर्वस सिस्टम को रिलेक्स करता है। इसे आप दिन में या रात में कभी भी उपयोग कर सकते हैं जब आपको नींद ना आए।
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले, अपने जीभ के अगले हिस्से को अपने सामने के ऊपरी दांतों के पीछे के साइड शिक्षित करें।
- ‘हुस’ शब्द करते हुए अपना पूरी सांसों को छोड़ दे।
- अपने मुंह को बंद रखें और अपने नाक से सांस को अंदर की तरफ खींचे और अपनी दिमाग में 1-4 तक का गिनती करें।
- उसके बाद सांस को शरीर के अंदर ही रोक के रखे, और दिमाग में 1 से 7 तक का गिनती करें।
- इसके बाद आपके मु को खोले और ‘हुस’ यह शब्द के साथ अपना मुंह से आपके शरीर के सारे साँस को पूरी तरह से बहार निकल दे।
- इसी प्रक्रिया को कम से कम तीन से चार बार करें
इसके मदद से जरूर आपका नर्वस सिस्टम रिलैक्स महसूस करेगा, और आपको जल्द से जल्द नींद आने में मदत होगी।
8. सरे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को बंद करे

अगर आप भी रात में सोते वक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके नींद के लिए बहुत ही खराब हो सकता हैं, और ये आपके नींद ना आने का कारण भी हो सकता है।
हममें से बहुत इंसान ऐसे हैं जिस को नींद का तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन उनको रात में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का नशा होता है जिसके कारण उसे यह लगता है कि उसे नींद नहीं आ रही है, परंतु वह यह भूल जाता है कि वह रात भर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है तो उसे नींद कैसे आ सकती हैं ?
और साथ ही साथ आपको अगर रात में टीवी देखने का आदत है तो इससे भी आपको सोने में समस्या आ सकती है।
रात में सोने से पहले स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना, टीवी देखना या फिर सोशल मीडिया में रहना आपकी नींद के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।
जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं उसके स्क्रीन में ‘ब्लू लाइट’ होता है जो कि आपका मेलाटोनिन को दबाता है। [सन्दर्भ]
और इसके उपयोग करने से आपका दिमाग भी शांत नहीं रहता है। जब तक आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तब तक आपका दिमाग सक्रिय रहता है जिसके कारण आपको सरीर को रिलैक्सेशन महसूस नहीं होता है, और नतीजन आपको नींद नहीं अत हैं।
आप रात में सोने से ठीक पहले अपना कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को इस्तेमाल ना करें। और अगर आपको बहुत ज्यादा जरूरत पड़ता भी है तो स्मार्टफोन के ‘ब्लू लाइट’ को बंद कर के इस्तेमाल करें।
9. किताब पड़े
अगर आप एक छात्र है तो आपको यह बात का अच्छे से पता होगा कि जब हम किताबें पढ़ते हैं तो हमें बहुत जल्द ही नींद आने लगती है। खास करके बच्चों में यह ज्यादा देखा गया है कि वह किताब पढ़ते पढ़ते सो जाते हैं। और अगर आप रात में सोने से पहले कोई भी किताब का अध्ययन करते हैं या फिर उसे पढ़ते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है अगर आपको नींद ना आने के समस्या है तो।
परंतु अगर आप ज्यादा नींद आने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल आपको पता होना चाहिए कि एक स्मार्टफोन में इ-बुक पढ़ना और असली के हाथों में कागज का किताब पड़ने में बहुत अंतर होता है। मैं कोई भी स्मार्टफोन में पढ़ा जाने वाला इ-बुक का बात नहीं कर रहा हूं। मैं ट्रेडिशनल किताबों का बात कर रहा हूं जो कि कागज से बना होता है।
तो आज से ही आप रात में सोने से पहले किताब पढ़ने का आदत डालिए, इससे होगा यह कि आपका शरीर रिलैक्स महसूस करेगा, आपका दिमाग सांत होगा, और आपको जल्द से जल्द नींद आएगा।
10. सोने की पोजीशन
अपने शरीर को आप किस पोजीशन में रख कर सोते हैं इससे भी आपके अच्छे नींद आने और ना आने में काफी फर्क पड़ता है।
पर सामान्य रूप से इंसान 3 तरीके के सोने का पोजीशन का इस्तेमाल करते हैं।
- पीठ के बल सीधे होक
- पेठ के बल उलटे लेट के
- साइड मूड कर के
साधारण रूप से यह माना जाता है कि पीठ के बल सीधे होकर सोना ही अच्छी नींद के लिए उपयोगी होता है। परंतु अगर हम एक समीक्षा की माने तो पीठ के बल सीधा होकर सोना सबसे अच्छा तरीका नहीं है अच्छे नींद के किये। ये आपके एयरवेज, स्लीप एपनिया, और स्नोरिंग को रोकता है। [सन्दर्भ]
पर फिर भी हर इंसान के लिए उसका पसंदीदा सोने का पोजीशन अलग अलग हो सकता है परंतु साइड मुड़ कर सोना अच्छी नींद लाने के लिए सबसे बेहतर पोजीशन माना गया है। [अधिक जानकारी]
बिस्लेसन – SwasthGyan के द्वारा
नींद ना आना सिर्फ परेशानी ही नहीं इसके बावजूद भविष्य में आने वाली बहुत सारी शारीरिक समस्याओं का कारण भी बन सकता है। ये कोई 1 मिनट में नींद आने का तरीका नहीं हैं। इसे आपको रोज़ाना प्रयोग कर के आदत डालनी होगी। रात में सही से ना सो पाना आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से बीमार कर सकता है।
अगर आप सही से अपना निद्रा पूरा नहीं करते हैं तो इससे आपको भविष्य में मोटापा का भी समस्या हो सकता है। आप अगर मोटापे से परेशान हैं तो आप हमारे लिखे गए ‘मोटापा कम करने के घरेलू उपाय‘ को पढ़ सकते हैं जिस पर मैंने 10 ऐसे तरीके बताए हैं जिसकी मदद से आप अपने मोटापा को जल्द से जल्द खत्म कर सकते हैं।
[…] रात में नींद नहीं अति हैं तो आप हमारे जल्दी नींद आने के उपाय इस ब्लॉग को पद सकते हैं। इस ब्लॉग में […]
[…] नींद से जुडी समस्या हैं तो आप हमारे जल्दी नींद आने के उपाय इस ब्लॉग को पद सकते […]